{"_id":"61f97111cd96564abf76345f","slug":"children-will-read-stories-on-whatsapp-hardoi-news-knp6783349165","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सऐप पर बच्चे पढ़ेंगे कहानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्सऐप पर बच्चे पढ़ेंगे कहानियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बुलबुलों का राज, सबसे खास हांड़ी, ख्याली पुलाव जैसी रोचक कहानियां अब छोटे बच्चों को व्हाट्सऐप पर मिल रही हैं। अभिभावक खुद बच्चों को मजेदार कहानियां और ज्ञानपरक स्टडी मैटेरियल उपलब्ध करा रहे हैं।
दरअसल, छोटे बच्चों को ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने 100 दिन रीडिंग कैंपेन की शुुरुआत की है।
इस कैंपेन में अभिभावकों के लिए एक शिक्षण कैलेंडर बनाया गया है। इसी कैलेंडर के आधार पर बच्चों को रोचक कहानियां व शिक्षण की अन्य विषय वस्तु प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक गुणवत्ता एवं प्रशिक्षण राकेश कुमार शुक्ला के मुताबिक, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने बाल वाटिका (कक्षा एक से पूर्व के बच्चे) के बच्चों से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए 100 दिवसों का रीडिंग कैंपेन शुरू किया है।
सभी कक्षा वर्ग के बच्चों के लिए अलग-अलग शिक्षण कैलेंडर भी बनाया गया है। बच्चों को किस दिन क्या पढ़ाया जाना है, यह भी तय किया गया है। अभिभावकों के लिए शिक्षण गाइड बनाकर विभाग बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है।
अभिभावकों को स्टडी मैटेरियल व्हाट्सऐप पर उपलब्ध कराया जाएगा। अभिभावकों को शिक्षण कैलेंडर के आधार पर अधिगम की विषय वस्तु को बच्चों को प्रदर्शित करनी है।
बाल वाटिका के लिए शेड्यूल
सोमवार को बुलबुलों का राज कहानी, मंगलवार को कविता, बुधवार को उल्लू है क्या कहानी, बृहस्पतिवार को लकड़ी की काठी कविता, शुक्रवार को बिल्ली के बच्चे कहानी, शनिवार को बारिश की कविता।
कक्षा एक से दो के बच्चों का टाइमटेबल
सोमवार को सबसे खास हांड़ी और सो जा उल्लू कहानियां, मंगलवार को अनोखा घोंसला और पतंग की करामात कहानियां, बुधवार को उल्लू है क्या के चलचित्र और आसमान गिरा कहानी,
बृहस्पतिवार को और चीकू भी व बिल्ली के तीन बच्चे कहानियां, शुक्रवार को घमंडी आम और भालू शहर घूमने आया कहानी, शनिवार को हाथी राजा और पतंग की कविताएं।
कक्षा तीन से पांच तक के लिए
सोमवार को ख्याली पुलाव, मंगलवार को पांच खंभों वाला गांव और मेरे लिए सबसे कीमती चीज खेल, बुधवार को ऑडियो गेम-पहेलियों की दुनिया और आओ साथ मिलकर कहानियां बनाएं,
बृहस्पतिवार को आओ कहानी बनाएं वीडियो और अंत आप लिखो लेखन, शुक्रवार को कहां गई गेंद और चांद पर जाने की कहानी, शनिवार को जादुई बीज की कहानी और गेंद व बल्ले की कहानी।
कक्षा छह से आठ तक के लिए
सोमवार को पीपल का पेड़ कहानी, मंगलवार को द ऑटो दैट फ्ल्यू- रीड अलोंग, बुधवार को किंग ऑफ ट्रीज कहानी, बृहस्पतिवार को सेविंग टर्टल्स- रीड अलोंग, शुक्रवार को द हंग्री आंट कहानी, शनिवार को हूज रिस्पॉसिबल-रीड अलोंग।