फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Children will have new books in their hands on the very first day

Hardoi News: पहले दिन ही बच्चोें के हाथों में होंगी नई किताबें

Sun, 25 Feb 2024 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 25 Feb 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Children will have new books in their hands on the very first day
हरदोई। परिषदीय विद्यालयों को अब शिक्षा सत्र की शुरूआत पुरानी किताबों से नहीं करनी होगी। विद्यार्थियों के शिक्षा सत्र के प्रथम दिन ही नई किताबें वितरित की जाएंगी। जिले में किताबें आनी शुरू हो गई हैं। इनको मार्च के अंत तक विद्यालयाें तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृृत विद्यार्थियों को शासन की ओर से निशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती हैं। शिक्षा सत्र एक अप्रैल से शुरू हो जाता है मगर विगत वर्षों में विद्यार्थियों को नई किताबें जुलाई से सितंबर तक मिल पाती थीं। इससे विद्यार्थियों को पुरानी किताबों से शिक्षण कार्य करना पड़ता था।
विज्ञापन

विद्यालय के शिक्षक बच्चों से किताबें जमा कर अगली कक्षा के विद्यार्थियों को वितरित करते थे। मगर इस बार विद्यार्थियों को शिक्षा सत्र के प्रथम दिन ही नई किताबें मिल जाएंगी। जिले में वर्तमान शिक्षा सत्र में चार लाख 37 हजार 608 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। विभाग की ओर से पांच लाख विद्यार्थियों के लिए किताबों का मांग पत्र भेजा था। इस बार किताबों की आपूर्ति शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक जिले में 15 लाख से अधिक किताबें आ चुकी हैं। शेष भी इसी माह के अंत तक पहुंच जाएंगी। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार समय से किताबों की आपूर्ति शुरू हो गई। उनको वितरण शिक्षा सत्र के पहले दिन ही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed