{"_id":"e4dd06b396e99685d8621cf9d3a5c689","slug":"children-were-taught-yoga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को सिखाए गए योग के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को सिखाए गए योग के गुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 12 Feb 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनवीम पब्लिक स्कूल के बच्चों को बुधवार को योग का अभ्यास कराया गया। इसमें बच्चों को बताया गया कि योग से शरीर स्वास्थ्य रहता है।
विज्ञापन
विद्यालय परिसर में भारतीय योग संस्थान की सरोज श्रीवास्तव ने बच्चों को बताया कि मौसम के बदलाव के समय शारीरिक अनुकूलता बनाए रखने के लिए योग ही उचित माध्यम है। दस-पंद्रह मिनट योग करने से ही शरीर के कई रोग दूर हो जाते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को योग की कई क्रियाओं का अभ्यास कराया। इस मौके पर ज्योती तिवारी, प्रधानाचार्य ममता मिश्रा, अंजली, प्रियंका, बबिता, कल्पना आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन