फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Child raped, accused arrested

बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 10 Dec 2020 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Child raped, accused arrested
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन

व्यक्ति ने बुधवार की देर रात पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी सात वर्षीय बालिका बुधवार की शाम घर के पास खेल रही थी। इस बीच गांव निवासी हरिश्चंद्र टॉफी दिलाने के बहाने उसे बहला फुसला कर अपने घर ले गया। आरोपी ने बालिका से दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर भाग गया।
बताया कि इधर काफी देर तक बेटी के वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान पास के ही बच्चों ने बताया कि हरिश्चंद्र उसकी बेटी को अपने घर की ओर ले गया। इस पर वह और परिजन आरोपी के यहां पहुंचे तो बेटी बेसुध हालत में मिली। होश में आने पर उसने पूरी बात बताई।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद देर रात पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। एसओ जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि सूचना मिलने के बाद देर रात बालिका को अस्पताल भेजा गया। गुरुवार सुबह 6 बजे हरिश्चंद्र को गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed