{"_id":"56e9a8b64f1c1b3b768b4619","slug":"child-killed-in-shed-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"छप्पर में लगी आग से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छप्पर में लगी आग से बालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेनीगंज (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ स्थित एक घर में मंगलवार की रात लगी आग की चपेट में आकर बालक की मौत हो गई। वहीं उसके माता-पिता और बहन झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में घर का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ निवासी छोटक्के (30) मंगलवार की रात घर में छप्पर के नीचे परिवार के साथ सो रहा था। उसने दीवार में बने एक आले में दीपक जलाकर रख दिया था। दीपक की लौ छप्पर में जा लगी जिससे छप्पर धू धू कर जलने लगा। इससे जलता छप्पर उन लोगों के ऊपर आ गिरा। आग की चपेट में आने से छोटक्के का पुत्र फिरोज (10) गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
छोटक्के, उसकी पत्नी अफसरजहां और पुत्री शमा (3) भी झुलस गई। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। फिरोज को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। छोटक्के को भर्ती कर लिया, जबकि उसकी पत्नी व बेटी का प्राथमिक उपचार किया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। छोटक्के ने बताया कि इस घटना में घर का सारा सामान जल गया। लगभग 30 से 35 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ गांव में घटनास्थल के पीछे स्थित तालाब में पानी न होने के कारण आग बुझाने में ग्रामीणों को मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी पर पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह ने अपना नलकूप चलवाकर पानी डलवाया तब आग बुझी। घटना की सूचना के बाद भी दमकल आग बुझने तक मौके पर नही पहुंच सकी थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तालाब में गांव के असरदार गेहूं की फसल करवा रहे हैं जिस कारण तालाब में पानी नहीं भर सका।