{"_id":"597f71624f1c1bc90b8b45b0","slug":"child-dying-from-the-lap-died-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोद से छिटक कर सड़क पर गिरी बच्ची, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोद से छिटक कर सड़क पर गिरी बच्ची, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम। क्षेत्र के बिलग्राम सांडी मार्ग पर सोमवार को सांड़ को बचाने के प्रयास में एक बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। इस पर बाइक सवार महिला की गोद से डेढ़ साल की बच्ची छिटकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में गंभीर रूप से महिला व उसकी बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हरपालपुर कस्बा निवासी सोनपाल सोमवार दोपहर पत्नी सुदामा व डेढ़ वर्षीय बच्ची वैष्णवी के साथ बिलग्राम कस्बे से घर वापस जा रहे थे। बिलग्राम सांडी मार्ग पर दुर्गागंज गांव के पास अचानक सामने आए सांड़ को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
इसी बीच सुदामा के हाथ से डेढ़ वर्षीय बच्ची वैष्णवी छिटक कर दूर सड़क पर जा गिरी। हादसे में सुदामा समेत वैष्णवी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने वैष्णवी को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन