फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Chief veterinary officer and village secretary's salary suspended

पशु चिकित्सा अधिकारी और ग्राम सचिव का वेतन रोका

Wed, 27 Nov 2019 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Chief veterinary officer and village secretary's salary suspended
तेंदुआ गोशाला में निरीक्षण के दौरान अभिलेख देखतीं सीडीओ निधि गुप्ता वत्स। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
सीडीओ निधि गुप्ता वत्स ने मंगलवार शाम मल्लावां के तेंदुआ गांव स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान गोशाला की फर्श बैठ जाने पर लोक निर्माण विभाग के खंड-2 के अधिशासी अभियंता को चेतावनी देकर स्पष्टीकरण तलब किया गया। इसके अलावा ग्राम विकास अधिकारी और पशु चिकित्सा अधिकारी मल्लावां का वेतन रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन

तेंदुआ में एक करोड़ बीस लाख रुपये की लागत से गोशाला बनवाई गई है। बुधवार को निरीक्षण करने पहुंचीं सीडीओ निधि गुप्ता वत्स को 200 मवेशियों की क्षमता वाली गोशाला में 90 पशु ही मिले। यहां 10 पशु बिना टैग के मिले, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी मल्लावां डॉ. हरिकांत का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण देने के निर्देश जारी किए हैं। ग्रामीणों ने सीडीओ को बताया कि खाई की ऊंचाई कम होने के कारण मवेशी बाहर निकल जाते हैं और फसल को नष्ट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी पंकज त्रिपाठी का वेतन रोकने और 15 दिन में खाई और गहरी करने के निर्देश दिए। 15 दिन में कार्य पूर्ण न होने पर ग्राम विकास अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

गोशाला परिसर के अंदर खड़ंजे की फर्श बैठ जाने पर सीडीओ ने सही कराने के निर्देश निर्माण खंड-2 के अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव को दिए।
साथ ही स्पष्टीकरण भी तलब किया है। सीडीओ ने कहा कि गोशाला निर्माण की तकनीकी जांच भी कराई जाएगी। गोशाला में तिरपाल की व्यवस्था करने के निर्देश बीडीओ को दिए, साथ ही नेडा को धनराशि दिए जाने के बाद भी सोलर लाइट न लगने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed