फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Chief Minister's Public Health Fair: Somewhere there are no patients and somewhere there are doctors

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला : कहीं मरीज नहीं तो कहीं चिकित्सक

Sun, 16 Mar 2025 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's Public Health Fair: Somewhere there are no patients and somewhere there are doctors
हरदोई। रंगोत्सव के बाद पहली बार आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला रविवार को फीका रहा। मेले में रविवार को काफी कम संख्या में मरीज पहुंचे। चिकित्सक भी मेले में नहीं आए और जूनियर चिकित्सकों और फार्मासिस्ट के भरोसे आरोग्य मेले का आयोजन हुआ।
विज्ञापन



दृश्य-1- शहर के मोहल्ला आलू थोक उत्तरी बगियापुरवा में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के दौरान सुबह 11:35 बजे तक सिर्फ 12 मरीज ही आए थे। ज्यादातर मरीज खांसी, जुकाम और चर्म रोग के थे। जन आरोग्य मेले के लिए प्रभारी चिकित्सक डॉ. यश दोपहर तक यहां नहीं पहुंचे। डॉ. स्पर्श और डॉ. प्राप्ति ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दीं। यहां फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन मौजूद रहे।
विज्ञापन


दृश्य-2- पिहानी विकास खंड के जहानीखेड़ा स्थित न्यू पीएचसी में जन आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। मेले में सिर्फ नौ मरीज पहुंचे। डॉ. शिवली रियाज ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसी तरह न्यू पीएचसी मिश्राना में चिकित्सक तो नहीं पहुंचे, लेकिन फार्मासिस्ट फरहान ने पांच रोगियों को जांच कर दवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस के मरीज आने पर किया गया रेफर

हरदोई। जन आरोग्य केंद्र की चिकित्सक डॉ. प्राप्ति और डॉ. स्पर्श बताते हैं कि आयुष्मान मंदिर में दवाएं पर्याप्त हैं और जांच किटें भी उपलब्ध हैं। मरीजों का परीक्षण कर दवा दी जाती है। अभी 65 वर्षीय मरीज सुमन को सांस की दिक्कत होने पर मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग विशेषज्ञ को दिखाने के लिए भी रेफर किया गया। इसके अलावा मो. सदफ को भी और अन्य जांच कराने के लिए मेडिकल काॅलेज जाने की सलाह दी गई।



होली के बावजूद सभी सीएचसी और विशेषकर पीएचसी पर चिकित्सकों की उपस्थिति के निर्देश दिए गए थे। जन आरोग्य मेले में भी उपस्थिति अनिवार्य है। मरीजों की संख्या कम है तो भी चिकित्सक पहुंचने चाहिए। जहां चिकित्सक नहीं गए हैं, वहां जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. रोहताश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed