फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Check against principals locked in files

Hardoi News: फाइलों में बंद हैं प्रधानों के विरुद्ध जांचें

Mon, 08 Jan 2024 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 08 Jan 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Check against principals locked in files
हरदोई। गांवों में विकास कार्यों में होने वाली गड़बड़ी की शिकायत और जांच के प्रति अधिकारियों की गंभीरता का अंदाजा इन दो उदाहरणों से ही लगाया जा सकता है। ऐसे ही करीब 15 शिकायतें और हैं, जिनकी समय से जांच न होने से निराकरण अटका हुआ। शिकायतकर्ता जांच और कार्रवाई के लिए दौड़ भाग कर रहे हैं। समय से शिकायत की जांच और कार्रवाई न होने से विकास कार्यों में और मनमानी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में हुए पंचायतों के चुनाव के बाद गांवों में कराए जाने वाले विकास कार्यों में गड़बड़ी को लेकर गांव के ही लोगों ने सवालिया निशान लगाने शुरु किए। पंचायतीराज अधिनियम के तहत शपथ पत्र पर डीएम को मिलने वाली शिकायतों पर जांच और गड़बड़ी की पुष्टि पर प्रधान के अधिकारों पर रोक तक का प्रावधान है। जनप्रतिनिधियों सहित शपथ पत्र पर प्रधानों की जांच के लिए यहां पर 70 से अधिक शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं। जिसमें से करीब 18 शिकायतों पर अभी पूरी तरह से जांच अधिकारियों ने जांच रिपोर्ट ही नहीं दी है। जिससे प्रधानों के विरुद्ध मिली शिकायत का निस्तारण और कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन







विकास खंड हरपालपुर की ग्राम पंचायत सिरसा और सतौथा।

जांच अधिकारी : जिला पूर्ति अधिकारी।

सिरसा में विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत अनिल कुमार ने 14 अगस्त को की थी। ग्राम पंचायत सतौथा में विकास कार्यों की गड़बड़ी की शिकायत नारेंद्र कुमार ने 27 जुलाई को थी। अभी तक दोनों ग्राम पंचायतों की जांच आख्या प्राप्त नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






विकास खंड बावन की ग्राम पंचायत मिरकापुर।

जांच अधिकारी : जिला प्रशिक्षण अधिकारी।

मिरकापुर में विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत कमलेश चंद्र ने सात अगस्त को दर्ज कराई थी। अभी तक निस्तारण नहीं हो सका है।


----
पंचायतीराज अधिनियम के तहत शपथ पत्र पर प्राप्त शिकायत की जांच रिपोर्ट 30 दिन के अंदर प्राप्त हो जानी चाहिए। यहां पर जांच अधिकारी नामित करने के साथ ही यह आदेश भी दिए जा रहे हैं। कुछ अधिकारियों ने रिपोर्ट नहीं दी है। जल्द ही समीक्षा कर इनका निस्तारण कराया जाएगा।
सौम्या गुरूरानी, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed