{"_id":"677ad262c0f72cf75a08e3c4","slug":"cheating-with-insurance-agent-withdrawing-rs-25-thousand-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-125001-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बीमा अभिकर्ता से टप्पेबाजी, 25 हजार निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बीमा अभिकर्ता से टप्पेबाजी, 25 हजार निकाले
विज्ञापन
शाहाबाद। चोट का बहाना बनाकर बाइक पर बैठे युवक ने बीमा अभिकर्ता से 25 हजार रुपये की टप्पेबाजी की। युवक का साथी जब उसे लेने पहुंचा तो अभिकर्ता काे टप्पेबाजी का पता चला।
बहरमा हाशिमपुरा निवासी भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता हैं। शनिवार को वह घुरहा गांव से बीमा की किस्त लेकर बाइक से वापस घर जा रहे थे। शाहाबाद नगर में अल्हापुर तिराहा के पास एक बाइक पर हेलमेट लगाकर आए युवक ने उन्हें रोककर नमस्ते किया। फिर बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति को उतारकर उसके चोटिल होने की बात कहते हुए मंडी गेट तक साथ ले जाने का अनुरोध किया।
राजकुमार ने मंडी गेट पर उसे उतारा और जैसे ही जाने के लिए आगे बढ़ा वैसे ही हेलमेट लगाए युवक फिर से वहां आ गया और दूसरे युवक को बाइक पर बैठाकर भाग गया। इस पर राज कुमार को शक हुआ तो उसने अपनी जेब देखी। जेब से 25 हजार रुपये गायब हो चुके थे। कोतवाल ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो अज्ञात लागों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। (संवाद)