{"_id":"609811d68ebc3ed9b81a320a","slug":"cheating-atm-hardoi-news-bank-closed-also-hardoi-news-knp6274440129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकें बंद होने पर एटीमए भी दे रहे धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकें बंद होने पर एटीमए भी दे रहे धोखा
विज्ञापन
हरदोई। एक मई से जारी लॉकडाउन के चलते अमूमन लोगों का घरों से निकलना बंद है। जो लोग निकल भी रहे हैं, वह किसी ने किसी आवश्यक कार्य से निकल रहे हैं। इनमेें वह लोग भी शामिल हैं, जिन्हेें दवा समेत जरूरत की अन्य चीजें लेने के लिए रुपयों की आवश्यकता है।
बैंक जाने से कतरा रहे लोगों को एटीएम से खासी उम्मीदें थीं, लेकिन लॉकडाउन के दौरान एटीएम भी उन्हें धोखा ही दे रहे हैं। शहर में लगभग दो दर्जन से अधिक एटीएम हैं।
इनमें से रविवार को सिनेमा चौराहा स्थित स्टेट बैक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बड़ा चौराहा स्थित पंजाब नेशनल बैंक, घंटाघर रोड पर स्थित इंडीकैश व सिनेमा चौराहा पर स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम समेत अन्य कई एटीएम में कैश नहीं मिला।
विज्ञापन
जिसके चलते दर्जनों की संख्या में एटीएम पहुंचे लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। लोग रुपये निकालने के लिए इस एटीएम से उस एटीएम के चक्कर लगाते रहे। एटीएम पहुंचकर निराश हुए लोगों ने व्यवस्था में सुधार किए जाने व एटीएम में धनराशि मुहैया कराए जाने की मांग की है।
- बाबू सिंह पत्रकार वाली गली के रहने वाले भोले मिश्रा ने बताया कि रविवार को किसी आवश्यक कार्य के लिए वह सिनेमा चौराहा स्थित एचडीएफसी एटीएम से रुपये निकालने आए थे। एटीएम में कैश नहीं था। इसके बाद वह दो एटीएम और गए, लेकिन कहीं भी एटीएम में कैश नहीं मिला।
- शहर के मोहल्ला चौहान थोक निवासी नवीन गुप्ता ने बताया कि रविवार को बड़ा चौराहा स्थित एटीएम से रुपये निकालने गए थे। वह बड़े चौराहा से नुमाइश चौराहा के बीच चार से पांच एटीएम गए, लेकिन किसी भी एटीएम में कैश नहीं मिला। जिसके चलते निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
- शहर के मोहल्ला कृष्ण नगरिया निवासी गोपेश दीक्षित ने बताया कि घरेलू जरूरत के लिए वह महात्मा गांधी मार्ग पर स्थित एक के बाद एक चार एटीएम पर गए, लेकिन कहीं भी कैश नहीं था। कोरोना संक्रमण के चलते बैंक जाने से बच रहे थे, लेकिन अब तक लगता है कि सोमवार को बैंक से ही रुपये निकालने पड़ेंगे।