{"_id":"57279efe4f1c1b8f6d5ccf7a","slug":"chc-s-health-department-opened-pole","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरखनी सीएचसी ने खोली स्वास्थ्य महकमे की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरखनी सीएचसी ने खोली स्वास्थ्य महकमे की पोल
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Tue, 03 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करती अनु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। भरखनी सीएचसी ने जनपद के स्वास्थ्य महकमे की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। सोमवार को आकांक्षा समिति अध्यक्ष ने भरखनी सीएचसी का निरीक्षण किया जहां के हालात देखकर वह दंग रह गईं। प्रसव कक्ष की बदहाली और गंदे औजारों को देख नाराजगी व्यक्त की और सुधार के निर्देश दिए। राशन वितरण की शिकायत भी सुनी और ब्लाक के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
आकांक्षा समिति अध्यक्ष डा. अनु वार्ष्णेय ने भी जनपद की व्यवस्थाओं को सुधारने का जिम्मा ले लिया है। उन्होंने विकास भवन भरखनी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जहां प्रसव कक्ष और चिकित्सीय औजार गंदे व बदहाल मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। शिकायतों की भी समीक्षा की, जिसमें 102 व 108 एंबुलेंस की सेवा न मिलना और आशा बहू के पैसे मांगने की शिकायत सही पाई गई। नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने फार्मेसिस्ट को रोगियों को ठीक से देखने और निशुल्क दवाएं देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
रात में भी एंबुलेंस उपलब्ध कराने और नियमित राशन वितरण कराने के लिए एसडीएम पीसी लाल श्रीवास्तव को निर्देशित किया। पाली सीएचसी के निरीक्षण में भी साफ सफाई पर जोर दिया और एमओआईसी डा. राणा प्रताप को दोनो चिकित्सालयों में समय से उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
ब्लाक स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का भी जायजा लिया। रसोई में साफ सफाई और खिड़की में जाली लगवाने के निर्देश वार्डेन को दिए। साथ ही पोल लगवाकर विद्युत कनेक्शन कराने और बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण व मेडिकल किट उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। भ्रमण में पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शिवानी सिंह मौजूद रहीं।