फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Change of workspace of 8 including four outpost in-charges

हत्या से मिली चुनौती, चार चौकी प्रभारियों समेत 8 के कार्यक्षेत्र बदले

Sun, 30 Oct 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Change of workspace of 8 including four outpost in-charges
हरदोई। थानों और चौकियों की सक्रियता बढ़ाने के लिए एसपी राजेश द्विवेदी ने चार चौकी प्रभारियों समेत आठ के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है।
विज्ञापन

जिले मेें विगत दिनों शहर कोतवाली, पचदेवरा, सुरसा, मल्लावां में हत्याएं हुईं थी। इसके पुलिस व्यवस्था की पोल खुल गई थी। कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए एसपी ने महकमे में कार्रवाई शुरू कर दी है।
शनिवार को एसपी ने कोतवाली शहर के लालपालपुर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता को बावन चौकी प्रभारी बनाया है। यहां से रजनीश त्रिपाठी को पिहानी कस्बा चौकी प्रभारी, संडीला के कताई मिल चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार दुबे को शहर कोतवाली भेजा गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक मुईन अहमद को लालपालपुर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं सांडी चौकी प्रभारी नदीम अहमद को भेजा गया सांडी थाने, लोनार कोतवाली में तैनात महेंद्र सिंह यादव को संडीला की कताई मिल चौकी प्रभारी, पिहानी कोतवाली से रामानंद मिश्रा को सांडी कस्बा चौकी प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बघौली थाने से अशोक कुमार को पिहानी कोतवाली भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed