फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Chandigarh-Lucknow Superfast engine failed, train stood for three hours

Hardoi News: चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट का इंजन फेल, तीन घंटे खड़़ी रही ट्रेन

Wed, 06 Nov 2024 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh-Lucknow Superfast engine failed, train stood for three hours
हरदोई। चंडीगढ़ से चलकर लखनऊ जाने वाली ट्रेन का बुधवार को मलिहाबाद-काकोरी स्टेशन के बीच इंजन फेल हो गया। उसे मालगाड़ी का इंजन लगाकर काकोरी स्टेशन तक लाया गया। करीब तीन घंटे बाद ट्रेन में दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को लखनऊ रवाना किया गया। इसके चलते लखनऊ जाने वाली चार ट्रेनें घंटों ट्रैक पर फंसी रहीं और डाउन रूट बाधित रहा।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 12232 चंडीगढ़ लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस हरदोई रेलवे स्टेशन पर अपने निर्धारित समय सुबह 06:26 बजे से एक घंटे की देरी से 07:30 बजे पहुंची और पांच मिनट के स्टॉपेज के बाद रवाना हो गई। ट्रेन करीब 08:42 बजे मलिहाबाद और काकाेरी स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 1095/22 पर पहुंची थी कि अचानक इंजन का पावर फेल हो गया। ट्रेन डाउन रूट पर खड़ी हो गई। पायलट ने संबंधित स्टेशनों को सूचना दी। 08:45 बजे अतिरिक्त इंजन की मांग की गई।
विज्ञापन

करीब 09:25 बजे पीछे से आ रही मालगाड़ी को रोककर उसका इंजन निकालकर चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट में पीछे से लगाया गया। 30 मिनट बाद करीब 09:55 बजे ट्रेन काकोरी स्टेशन के लिए रवाना हुई और 10:28 बजे स्टेशन पर पहुंच गई। स्टेशन पर मालगाड़ी के इंजन को पीछे से हटाकर ट्रेन के आगे लगाकर करीब 11:50 बजे काकोरी स्टेशन से लखनऊ के लिए रवाना किया गया। इस बीच मालगाड़ी को भी लखनऊ से मंगाए गए दूसरे इंजन से रवाना किया गया। पावर फेल होने से पीछे से आ रहीं कई ट्रेनें जहां की तहां खड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 20939 अहमदाबाद सुल्तानपुर एक्सप्रेस एक घंटा 06 मिनट, 14524 हरीहर एक्सप्रेस एक घंटा 10 मिनट, 13010 दून एक्सप्रेस 50 मिनट और भारत गौरव टूरिस्ट एक्सप्रेस करीब एक घंटे तक खड़ी रही। स्टेशन अधीक्षक नरसी लाल मीणा ने बताया कि इंजन का पावर फेल होने से कई ट्रेनें प्रभावित हुई थीं, लेकिन बाद में सुचारू हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed