फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Chance of rain on Sunday and Monday

Hardoi News: रविवार व सोमवार को बारिश की संभावना

Sat, 03 Feb 2024 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 03 Feb 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Chance of rain on Sunday and Monday
हरदोई। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार को बारिश के बाद शुक्रवार को तेज धूप खिली। जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिली। वेधशाला प्रभारी ने चार व पांच फरवरी को बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

जिले में मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। मंगलवार व बुधवार को धूप निकलने के बाद गुरुवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। इससे सर्दी बढ़ गई थी। मगर शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट ली और पूरे दिन तेज धूप खिली रही। मौसम साफ होने पर बाजार में भी भीड़ नजर आई। लोगों ने बाजार में पहुंचकर खरीदारी की। पूरे दिन मौसम साफ रहने से तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22. 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो गुरुवार से चार डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वेधशाला प्रभारी के अनुसार शनिवार को भी हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। रविवार व सोमवार को बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed