फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Challenge for better performance before MLAs

Hardoi News: विधायकों के सामने बेहतर प्रदर्शन की चुनौती

Thu, 11 Apr 2024 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Challenge for better performance before MLAs
हरदोई। चुनाव भले ही लोकसभा का हो, लेकिन चुनौती विधायकों पर भी कम नहीं है। दरअसल हरदोई जनपद की आठों विधानसभा सीट से वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई थी।
विज्ञापन

विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक चुनावी तैयारियों के बीच विधायकों को विधानसभा चुनाव में मिले वोटों से अधिक मत संबंधित विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव में हासिल करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जाहिर सी बात है कि विधायकों पर भी लोकसभा चुनाव अपने चुनाव की तर्ज पर जिताने की चुनौती है। हरदोई लोकसभा क्षेत्र में हरदोई सदर, शाहाबाद, सांडी, सवायजपुर और गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र आते हैं।
विज्ञापन


हरदाेई विधानसभा क्षेत्र हमेशा से ही सुर्खियों में रहता है। प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल इस सीट से विधायक हैं। वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे नितिन अग्रवाल को 1,25,785 वोट मिले थे। वह 43 हजार से अधिक वोटों से चुनाव जीते थे। अब लोकसभा चुनाव में न सिर्फ यह प्रदर्शन दोहराने बल्कि इससे ज्यादा की बढ़त हरदोई विधानसभा से दिलाने की चुनौती उनके सामने है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक रजनी तिवारी हैं। वह प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री हैं। विधानसभा चुनाव में उन्हें 94,049 वोट भाजपा प्रत्याशी के रूप में मिले थे। उन्होंने सपा प्रत्याशी आसिफ खां बब्बू को 7,800 से अधिक वोटों से हराया था। नगर पालिका चुनाव में यहां भाजपा प्रत्याशी हार गए थे। इसलिए उनके सामने भी विधानसभा चुनाव से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद और चुनौती दोनों ही है।

सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र से माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू भाजपा के टिकट पर लगातार दूसरी बार विधायक हैं। वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें 1,14,089 वोट मिले थे। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी पम्मू यादव को 26 हजार से अधिक वोटों से हराया था। निकाय चुनाव में उनके क्षेत्र की पाली नगर पंचायत सीट से भाजपा प्रत्याशी हार गए थे। उन्हें विधानसभा चुनाव से बेहतर प्रदर्शन इस बार दिखाना होगा।

गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से श्याम प्रकाश विधायक हैं। गोपामऊ से लगातार तीसरी बार और भाजपा से लगातार दूसरी बार इसी क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं। विधानसभा चुनाव में उन्हें 91,291 वोट मिले थे। उन्होंने सपा प्रत्याशी राजेश्वरी देवी को 8,276 वोटों से हराया था। निकाय चुनाव में पिहानी से भाजपा प्रत्याशी भले ही जीत न पाए हो, लेकिन पिछले चुनावों से बेहतर वोट पाने में कामयाब रहे। उनके क्षेत्र की गोपामऊ नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली। अब श्याम प्रकाश को भी लोकसभा चुनाव में पुराने प्रदर्शन को दोहराना है।


सांडी विधानसभा क्षेत्र से प्रभाष कुमार विधायक हैं। वह इसी क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं। विधानसभा चुनाव में उन्हें 81,315 वोट मिले थे। उन्होंने सपा प्रत्याशी ऊषा वर्मा को 9,751 वोटों से हराया था। उनके सामने पुराने प्रदर्शन से बेहतर प्रदर्शन की चुनौती और उम्मीद दोनों ही ज्यादा हैं। इसकी वजह भी है। विधानसभा चुनाव में उन्होंने ऊषा वर्मा को हराया था और अब ऊषा वर्मा ही लोकसभा चुनाव में हरदोई से प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed