{"_id":"63f0d1089b4e6e0665094f1a","slug":"chain-robbed-from-woman-at-bus-stand-hardoi-news-c-12-1-84793-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: बस अड्डे पर महिला से चेन लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: बस अड्डे पर महिला से चेन लूट
Sat, 18 Feb 2023 06:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:52 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। शहर में चेन स्नेचिंग और टप्पेबाजी का सिलसिला थमता नहीं दिखाई दे रहा है। सीतापुर जाने के लिए रोडवेज बस अड्डे पर पहुंची महिला चेन स्नेचरों का शिकार बन गई। बाइक सवार चेन स्नेचर उसके गले में पड़ी सोने की चेन छीन कर फरार हो गए।
शुक्रवार को दिन में लगभग डेढ़ बजे सुरसा थाने के तुषौरा गांव निवासी शत्रुघ्न की पत्नी संगीता सीतापुर जाने के लिए रोडवेज बस अड्डे पर पहुंची। वह सीतापुर जाने वाली बस का इंतजार कर रही थी। इसी बीच उसके पास पहुंचे बाइक सवार चेन स्नेचरों ने झपट्टा मारकर उसके गले में पड़ी सोने की चेन छीन ली और वहां से फरार हो गए। संगीता के शोर मचाने पर वहां मौजूद लोगों को इसका पता चला। कोतवाल राम केवल तिवारी ने बताया कि तहरीर में मामला दर्ज करते हुए छानबीन किए जाने की बात कही है।
पहले भी बस अड्डे पर हो चुकी लूट
इससे पहले रोडवेज बस अड्डे पर लखनऊ की एक महिला के पर्स से नकदी और जेवर पार हो गए थे। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दे दी थी। आरोप है कि इस घटना में अभी तक पुलिस ने रिपोर्ट भी नही दर्ज की है।