{"_id":"6197e9b764c21e477c749589","slug":"chacha-and-bhatija-died-in-accident-hardoi-news-knp6649624115","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान से लौट रहे बाइक सवार चाचा - भतीजे की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान से लौट रहे बाइक सवार चाचा - भतीजे की दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
घटनास्थल पर पंचायतनामा भरने की कार्यवाई करती पुलिस। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर लौट रहे बाइक सवार चाचा और दो भतीजों को हरदोई-लखनऊ मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक और चाचा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा भतीजा घायल हुआ है। वह हेलमेट लगाए था।
सीतापुर के महोली थाना क्षेत्र के ग्राम फकरपुरवा निवासी जयशंकर (32), छोटे भाई अरुण (28) और पारिवारिक चाचा संजय (31) के साथ बाइक से गुरुवार शाम बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के राजघाट गंगा स्नान के लिए गया था। शुक्रवार सुबह गंगा स्नान करने के बाद तीनों बाइक से वापस गांव जा रहे थे।
हरदोई-लखनऊ मार्ग पर बघौली थाना क्षेत्र के धतनखेड़ा के निकट तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से संजय और जयशंकर की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा अरुण उछलकर दूर जा गिरा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अरुण को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस से मिली सूचना पर परिजन सीतापुर से अस्पताल पहुंचे। इसके बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
गुरुग्राम से आया था जयशंकर
जयशंकर भाई अरुण और परिवार के साथ गुरुग्राम में रहता था। वहीं फैक्टरी में नौकरी करता था। परिजनों के मुताबिक कार्तिक पूर्णिमा पर जयशंकर गंगा स्नान के लिए जरूर जाता था। इसी के कारण भाई अरुण के साथ गुरुवार सुबह ही गुरुग्राम से गांव फकरपुरवा आया था। दोनों भाई गंगा स्नान के लिए जा रहे थे, तो पारिवारिक चाचा संजय भी साथ हो लिए। जयशंकर के परिवार में पत्नी आरती, एक पुत्र और एक पुत्री है। संजय के परिवार में पत्नी कन्यावती, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।