फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Certificates of help amount handed over to hailstorm-affected farmers

ओलावृष्टि पीड़ित किसानों को सौंपे मदद राशि के प्रमाण पत्र

Wed, 03 Feb 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Certificates of help amount handed over to hailstorm-affected farmers
पीड़ित किसान को मदद राशि का प्रमाणपत्र सौंपते बयक रामपाल वर्मा व मौजूद अन्य। संवाद - फोटो : HARDOI
कछौना। विधायक रामपाल वर्मा ने बुधवार को ग्राम लोन्हारा के मजरा नैरा में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। विधायक ने मार्च 2020 में ओलावृष्टि से फसल बर्बाद होने के मामले में पीड़ित 1226 किसानों को प्रशासन की ओर से राहत राशि के प्रमाण पत्र सौंपे।
विज्ञापन

मार्च 2020 में आंधी, अतिवृष्टि व ओलावृष्टि के दौरान क्षेत्र में खेतों में तैयार खड़ी गेहूं, सरसों, मसूर, चना व मटर आदि की फसलों को खासा नुकसान पहुंचा था। काफी प्रयास के बाद भी किसानों को मुआवजा नहीं मिल सका था।
विज्ञापन

निवर्तमान प्रधान कृष्णकांत सिंह गुड्डू ने 1226 किसानों को चिह्नित कर मुआवजा दिलाने का प्रयास शुरू किया। विधायक के सहयोग के बाद प्रशासन की ओर से पीड़ित किसानों को राहत राशि जारी की गई है। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक रामपाल वर्मा ने बताया कि सरकार किसानों के हर सुख दुख में साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए भी काम कर रही है। तहसीलदार अंबिका चौधरी, राजस्व निरीक्षक राघवेंद्र मिश्र, लेखपाल सत्य पाल, सौरभ सिंह, मोहित, विजय मौर्य, राम शंकर शुक्ल व बृजेश हंस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed