फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   centre

अब अत्याधुनिक सेंटर से कमांड होगा जिला

Fri, 24 Dec 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
centre
फोटो-3-नगर पालिका परिसर में बन रहा कमांड सेंटर व नगर पालिका मीटिंग हाल। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। कोई आपदा हो या फिर चुनाव। भविष्य में तमाम प्रशासनिक गतिविधियों पर डिस्ट्रिक इंटीग्रेडेट एंड कमांड सेंटर से नजर रखी जाएगी। करीब डेढ़ करोड़ की लागत से सेंटर तैयार हो रहा है। इसका संचालन डीएम की देखरेख में होगा।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर प्रत्येक स्मार्ट सिटी में इस तरह के कमांड सेंटरों को बनवाने के निर्देश पूर्व में दिए गए थे। जिसको लेकर जिले में भी इसका निर्माण शुरु करवाया गया है। नगर पालिका परिसर में दो मंजिल इमारत का निर्माण करवाया जा रहा है। ईओ रविशंकर शुक्ला ने बताया कि ऊपर की मंजिल पर कमांड सेंटर बनाया गया है। यहां एक 86 इंच की फुल स्क्रीन लगवाई गई है। इसी में 10 कंप्यूटर लगवाए जा रहे हैं। जो वाई फाई से जुड़े होंगे।
विज्ञापन

यहां कोरोना, चुनाव या अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की जा सकेगी। तकनीकी का प्रयोग कर स्क्रीन पर किसी विषय को ब्रीफ भी किया जा सकेगा। इसकी शुरुआत दिसंबर अंत या जनवरी के शुरूआत में हो जाएगी। निर्माण कार्य समाप्त होने वाला है। गुरुवार को जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने सेंटर का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदोई। नगर पालिका परिसर स्थित कमांड सेंटर के तैयार होने के बाद गांधी भवन में चल रहा कोरोना कमांड सेंटर भी यहां ही शिफ्ट हो जाएगा।
हरदोई। ईओ के मुताबिक यहां के लिए एक टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा। जिस पर आम लोग अपनी समस्याओं को पंजीकृत करवा सकते हैं। जिसका निश्चित अवधि में निस्तारण करवाया जाएगा।

हरदोई। ईओ का कहना है कि अभी तो नहीं पर भविष्य में निश्चित तौर पर इस कमांड सेंटर को हाईटेक बनाया जाता रहेगा। इसको शहर के चौराहों से लेकर अन्य खास जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से जोड़ा जाएगा। ताकि शहर की सड़कों व बाजारों पर भी नजर रखी जा सके। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भी आला अधिकारियों व ब्लाकों में बैठे अधिकारियों से हुआ करेगी।

फोटो-4-नगर पालिका परिसर बन रहे डिस्ट्रिक इंटीग्रेटेड एंड कमांड सेंटर का निरीक्षण के दौरान जिलाधि?

फोटो-4-नगर पालिका परिसर बन रहे डिस्ट्रिक इंटीग्रेटेड एंड कमांड सेंटर का निरीक्षण के दौरान जिलाधि?- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed