फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Celebrations held at various places on the birth anniversary of Lord Vishwakarma, the first architect of the universe.

Hardoi News: सृष्टि के पहले वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर जगह-जगह आयोजन

Wed, 17 Sep 2025 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Celebrations held at various places on the birth anniversary of Lord Vishwakarma, the first architect of the universe.
फोटो-34-मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल लैब में मशीनों का पूजन करते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत स्वयं
हरदोई। विश्वकर्मा जयंती पर बुधवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक विविध आयोजन हुए। उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा कल्याण सभा के बैनर तले ज्योतिनगर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में पूजन किया गया। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने विश्वकर्मा संदेश पत्रिका का विमोचन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बोलते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा श्रष्टि के प्रथम वास्तुकार थे। यहां विद्यासागर शर्मा और उनकी टीम ने भजन प्रस्तुत किए। इसके बाद भंडारा भी हुआ। कार्यक्रम में सुधीर शर्मा, अशोक शर्मा, सियाराम शर्मा, गीता शर्मा, राजेश शर्मा, अनिल शर्मा मौजूद रहे। नगर पालिका के जलकल कार्यालय में अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने पूजन किया। बीएसए कार्यालय में एमआईएस सेल में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने पूजन किया। यहां शैलेंद्र झा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांडी नगर के सरॉयमुल्लागंज के भगवान विश्वकर्मा मंदिर में पूजन हुआ। यहां बिलग्राम विकास खंड के डाभा निवासी सगे भाइयों ने अपने मित्र के साथ मिलकर एक प्रेशर वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली का मॉडल बनाया। कक्षा चार के छात्र राजमोहन शर्मा और भाई कक्षा पांच के छात्र नैतिक मोहन शर्मा ने कक्षा आठ के छात्र आदित्य मोहन के साथ मिलकर बनाए मॉडल को प्रस्तुत किया। इसकी तारीफ नगर पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता और जिला पंचायत के पूर्व सदस्य अनिल शर्मा ने की। इससे पहले समारोह में जिला पंचायत के पूर्व सदस्य ने कहा कि समाज को संगठित करना होगा। बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। इस दौरान रामगुलाम शर्मा, राजेश शर्मा, अमरनाथ शर्मा, चंद्रशेखर रस्तोगी मौजूद रहे। नगर में एक बाइक रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावन के मोहल्ला बगदाद में लल्ला शर्मा के आवास पर विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। मानव कल्याण की भावना के साथ हवन किया गया। इसके बाद भंडारे में प्रसाद वितरण हुआ। यहां नीरज शर्मा, धर्मेश मिश्रा, आलोक शर्मा, विजय शर्मा मौजूद रहे। आदिनाथ मंदिर परिसर में सेवानिवृत्त नलकूप चालक रामबाबू शर्मा और रामपाल शर्मा के नेतृत्व में विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। देवेश शर्मा ने भंडारे और कन्या भोजन का आयोजन किया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed