{"_id":"6217c49c6874a079c01d5edd","slug":"celebration-of-elections-launched-with-workers-hardoi-news-knp6823945154","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव की खुमारी, कार्यकर्ताओं संग उतारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव की खुमारी, कार्यकर्ताओं संग उतारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई/संडीला/शाहाबाद/सवायजपुर/बिलग्राम/मल्लावां/पिहानी। विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में शामिल जिले में बुधवार को मतदान संपन्न होने के बाद बृहस्पतिवार को चुनाव मैदान में प्रमुख दलों के दावेदारों ने सुबह से ही कार्यकर्ताओं संग बैठक कर मतदान के प्रतिशत और जीत-हार को लेकर चर्चा कर चुनाव की खुमारी उतारी।
जिले की सभी आठों विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को मतदान के बाद अब प्रत्याशी क्षेत्रों का हाल जानने के लिए उत्सुक हो उठे हैं।
मतदान होने बाद हुई पहली सुबह यूं तो प्रत्याशियों एवं समर्थकों के लिए काफी थकान भरी सी थी, मगर क्षेत्र का चुनावी रुझान जानने की उत्सुकता मेें ज्यादातर प्रत्याशी जल्द ही तैयार होकर समर्थकों से मिलने के लिए घरों से बाहर आ गए।
किसी प्रत्याशी ने अपने घर के बाहर चुनाव कार्यालय में लोगों से मिलकर हालचाल लिया तो किसी ने क्षेत्र में जाकर लोगों ने बात की। कुछ लोगों ने अपने आवास के लान एवं आगंतुक कक्षों में क्षेत्र से आने वाले लोगों के साथ चर्चा की।
विज्ञापन
चर्चा की खास बात यह रही कि कहीं चाय के साथ नाश्ता दमदार रहा, तो कहीं लोगों को प्रत्याशियों के आवास से बाहर आने का इंतजार रहा।
कुल मिलाकर क्षेत्र से आने वाले लोगों से मिलने वाले रुझानों से किसी के चेहरे पर मुस्कान आती रही, तो किसी के चेहरे पर सोच विचार के बादल मंडराते रहे।
शाहाबाद में अपने आवास पर समर्थकों के साथ सपा प्रत्याशी आसिफ खां बब्बू ने क्षेत्र का चुनावी हालचाल लिया तो वहीं सदर से सपा प्रत्याशी अनिल वर्मा ने कार्यकर्ताओं से मिलकर बातचीत की।
कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते हुए सवायजपुर से सपा प्रत्याशी पदम राग सिंह पम्मू ने सभी लोगों से गांवों का हाल लिया। अपने आवास पर समर्थकों से मिलते हुए पूर्व मंत्री भाजपा प्रत्याशी नितिन अग्रवाल ने लोगों से उनके इलाके का हाल चाल लिया।
सांडी से सपा प्रत्याशी ऊषा वर्मा एवं गोपामऊ से सपा प्रत्याशी राजेश्वरी देवी सदर से कांग्रेस प्रत्याशी आशीष सिंह व सदर से बसपा प्रत्याशी शोभित पाठक सनी ने अपने अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनावी हाल जाना।
शाहाबाद से भाजपा प्रत्याशी रजनी तिवारी, संडीला से भाजपा प्रत्याशी अलका अर्कवंशी ने कार्यकर्ताओं संग चर्चा की। अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए गोपामऊ से भाजपा प्रत्याशी श्याम प्रकाश ने चुनाव को लेकर चर्चा की।
सवायजपुर से भाजपा प्रत्याशी माधवेंद्र प्रताप सिंह, सवायजपुर से बसपा प्रत्याशी राहुल तिवारी, सवायजपुर से कांग्रेस प्रत्याशी राजवर्धन सिंह राजू ने समर्थकों से मुलाकात की।
संडीला से बसपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री अब्दुल मन्नान, मल्लवां से भाजपा प्रत्याशी आशीष सिंह आशू एवं गोपामऊ से बसपा प्रत्याशी सर्वेश जनसेवा ने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से मुलाकात की। इसके अलावा अन्य प्रत्याशियों ने भी कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनावी हाल जाना।