{"_id":"aaf8fafe09666f782b73fcbeefbfceb0","slug":"celebrated-on-the-birthday-of-imam-hussein-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमाम हुसैन के जन्म दिवस पर खुशी मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमाम हुसैन के जन्म दिवस पर खुशी मनाई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 24 May 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवासा-ए-रसूल इमाम हुसैन के जन्म दिवस पर शियाओं के
विज्ञापन
घरों में चरागां कर खुशियां मनाई गई। इस दौरान आयोजित महफिले मुशायरा में
शोरा-ए-कराम ने हजरत हुसैन की शान में कसीदा ख्वानी कर उन्हें सलाम पेश
किया।
कसबे की मसजिद हैदरी में बीती रात आयोजित महफिल में हुर सुल्तानपुरी ने शेर पढ़ा ‘हश्र तक जारी रहेगा तेरी हैबत का असर, अब कभी पानी पे पहरा नहीं होगा अब्बास’। अफरोज आलम जैदी ने शाने हैदर बयान की ‘ये भी खुदा ने की है फजीलत अली के नाम, कुरान कर रहा है तिलावत अली के नाम’।
शुऐब रजा ने शाने अली बयान की ‘मुश्किलों मेें जब घिरे मुश्किल कुशा तक आ गए’। शुऐब जैदी ने पढ़ा ‘वो जिसने अबरू ए अहमदे मुख्तार देखी है, उसी ने मुट्ठियों में वक्त की रफ्तार देखी है’। इसके अलावा अन्य बाहरी व मेहमान शायरों ने कलाम पेश किए।
उधर, घरों मेें पकवान बनाए गए और दस्तर ख्वान सजा कर नवासा-ए-रसूल का यौमे पैदाइश मनाया गया। मसजिदाें और घरों पर चरागां कर खुशियां मनाई गईं। मसजिदाें पर तकरीर के जरिए इमाम हुसैन की शख्सियत पर चर्चा करते हुए उलमा-ए-कराम ने कामयाब जिंदगी गुजारने को उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
उलमा-ए-कराम ने बताया कि हजरत हुसैन का जीवन सब्र और शुक्र का नमूना है। हमें चाहिए कि आपके जीवन को अपनी जिंदगी के लिए नमूना बनाएं।