{"_id":"694c25f3a634984a4901aa8e","slug":"celebrated-jesus-birthday-with-decorated-christmas-trees-stars-jingle-bells-and-jingle-bells-in-homes-and-churches-hardoi-news-c-213-1-hra1001-142321-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: घरों और चर्च में सजाए गए क्रिसमस ट्री, स्टार, जिंगल बेल-जिंगल बेल के साथ मनाया यीशु का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: घरों और चर्च में सजाए गए क्रिसमस ट्री, स्टार, जिंगल बेल-जिंगल बेल के साथ मनाया यीशु का जन्मदिन
विज्ञापन
हरदोई। क्रिसमस को लेकर लोगों में उत्साह और उमंग दिखाई दी। घरों से लेकर चर्च में रंग-बिरंगी रोशनी के साथ ही क्रिसमस ट्री और स्टार को सजाया गया। चर्च के बाहरी भाग के साथ ही आंतरिक भाग को सजाया गया और रात करीब 11 बजे से प्रार्थना और गीत गाए जाने का क्रम शुरू हो गया। रात 12 बजते ही इसाई समुदाय के लोगों और अनुयायियों ने जिंगल बेल-जिंगल बेल के साथ यीशु का जन्मदिन मनाया। एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।
क्रिसमस पर बुधवार को बाजार में भी रौनक रही। इसाई समुदाय के लोगों और अनुयायियों के घरों से लेकर चर्च तक में सजावट की गई। रंग-बिरंगी इलेक्ट्रिक झालरों के साथ ही मोमबत्ती से भी सजावट की गई। इसाई समुदाय के लोगों और अनुयायियों ने अपने घरों पर यीशु का जन्मदिन मनाने के लिए क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉज की मूर्तियां, सांता कैप, जिंगल बेल और स्टार आदि सामग्री से सजावट की। बच्चों में सांता कैप और सांता सूट को लेकर उत्साह रहा। लोगों ने बाजार में दुकान से क्रिसमस मनाने के लिए अपनी जरूरत के हिसाब से खरीदारी की है। मैथोडिस्ट एपिस कोपल चर्च से जुड़े अनिल सिंह एडवोकेट ने बताया कि रात 11 बजे से कार्यक्रम शुरू हो गए थे जो रातभर जारी रहे।
-- -- --