फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Celebrated: BJP's faces lit up after victory in three states

खुशियां मनाईं : तीन राज्यों में जीत से खिल गए भाजपाइयों के चेहरे

Sun, 03 Dec 2023 10:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 03 Dec 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Celebrated: BJP's faces lit up after victory in three states
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम खुशी जताई। जिला कार्यालय समेत कई स्थानों पर मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर खुशी जताई गई। कार्यकर्ताओं ने इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में भी ऐतिहासिक जीत मिलने का दावा किया।
गंगा नगर स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के नेतृत्व में खुशी जताई गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर जनता के विश्वास की देन है। जातिधर्म के आधार पर राजनीति करने वालों की हवा इन चुनावों में निकल गई है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, श्रीकृष्ण शास्त्री, राम किशोर गुप्ता, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा और ओम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री और संजय सिंह गुड्डू आदि मौजूद रहे। बिलग्राम चुंगी के पास सहकारी क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष सुशील अवस्थी छोटे महाराज के नेतृत्व में मिठाई बांटी गई। यहां अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष नीरज अवस्थी, शेखर तिवारी, बॉबी ओमर, अशोक आजाद, सुधीर अवस्थी, सुशील गुप्ता आदि मौजूद रहे। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने भी तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जनता को अटूट विश्वास है।
विज्ञापन

बघौली प्रतिनिधि के अनुसार : बम्हनाखेड़ा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह चंदेल के नेतृत्व में मिठाई बांटी गई। यहां शिवम पाल, रविंद्र पांडेय, बंशीधर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संडीला प्रतिनिधि के अनुसार : भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र कुमार सोनी के नेतृत्व में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने भी खुशियां मनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed