{"_id":"63a5ea904360607a5c0c6ed8","slug":"cdpo-will-inspect-40-centers-every-month-hardoi-news-knp734951684","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सीडीपीओ प्रत्येक माह 40 केंद्रों का करेंगे निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सीडीपीओ प्रत्येक माह 40 केंद्रों का करेंगे निरीक्षण
विज्ञापन
हरदोई। कुपोषण को खत्म करने के लिए जारी जंग में लापरवाही और आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण में लापरवाही पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद केंद्रों के नियमित संचालन और स्थिति में सुधार लाने के लिए योजना बनाई गई है।
इसके तहत सभी सीडीपीओ (बाल विकास परियोजना अधिकारी) को 40-40 केंद्रों के प्रत्येक माह निरीक्षण और व्यवस्था में सुधार लाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के माध्यम से संचालित 3930 आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति में सुधार और पंजीकृत लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधा और सहूलियत की स्थिति में सुधार का दायित्व सीडीपीओ को सौंपा गया है। वह निरीक्षण कर इसकी फोटो सहित आख्या देंगे।
एनआरसी में कुपोषित बच्चों को भर्ती कराने में सभी परियोजना की स्थिति खराब मिली है। आंगनबाड़ी केंद्रों के आंतरिक और वाह्य विद्युतीकरण के संबंध में भी सही जानकारी न होने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने डीपीओ सहित सभी सीडीपीओ से कहा है कि वह प्रत्येक जानकारी का डाटा सही-सही अपने पास रखें।