{"_id":"5e4c2e0f8ebc3ef2d3537ebc","slug":"cdo-nirakshan-hardoi-news-knp5455048182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने किया गोशाला व ब्लॉक का निरीक्षण, मिली अव्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने किया गोशाला व ब्लॉक का निरीक्षण, मिली अव्यवस्थाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना। सीडीओ निधि गुप्ता वत्स ने मंगलवार को क्षेत्र के एक गांव में बनी गोशाला का निरीक्षण किया। गोशाला में अव्यवस्थाएं मिलने पर ग्राम पंचायत अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके बाद सीडीओ ने ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। परिसर में गंदगी व शराब की बोतलें पड़ी मिलने कर्मियों को फटकार लगाई। सीडीओ ने अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।
मंगलवार की दोपहर विकास खंड की ग्राम पंचायत पतसेनी देहात के मजरा गोठवा में बनी गोशाला पहुंची सीडीओ निधि गुप्ता वत्स ने गोशाला की व्यवस्थाएं जांची। चारागाह की भूमि, गोवंशों के टीकाकरण एवं टैगिंग के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान गोशाला की चारागाह के अंदर जगह-जगह बड़े बड़े गड्ढे मिलने पर नाराजगी जताते हुए ग्राम विकास अधिकारी किरण यादव का वेतन रोकने के निर्देश दिए, कहा कि परिसर को समतल कराया जाए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गोशाला की बाउंड्री के पास मृत जानवर पड़े होने व उनके शव कुत्तों द्वारा नोचे जाने की शिकायत की।
इस पर सीडीओ ने प्रधान व पंचायत अधिकारियों को मृत मवेशियों के शव अविलंब हटवा उन्हें दफन कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा गोशाला से मवेशी बाहर निकल जाने की शिकायत किए जाने पर सीडीओ ने गोशाला की बाउंड्रीवाल सही कराने के निर्देश दिए। इसके बाद सीडीओ ने ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ आवास समेत अन्य जगहों पर गंदगी व शराब की बोतलें पड़ी मिलने पर कर्मचारियों को जमकर फटकारा। इस मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश यादव, एडीओ पंचायत मेवाराम व प्रधान शिवपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कछौना। ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंची सीडीओ निधि गुप्ता वत्स ने परिसर का निरीक्षण करने के साथ ही वरिष्ठ लिपिक अनिल कुमार से परिसर में बने सरकारी आवासों में रह रहे लोगों के बारे में जानकारी मांगी तो वरिष्ठ लिपिक अनिल कुमार कोई जानकारी नहीं दे सके। इस पर सीडीओ ने आवासों के अंदर जाकर उसमें रह रहे लोगों से जानकारी ली, अधिकांश आवासों में बाहरी लोग रहते मिले। इस पर सीडीओ ने वरिष्ठ लिपिक स्त्रत्त्को निलंबित करने के निर्देश देते हुए आवासों में अनाधिकृतक रूप से रह रहे लोगों को 7 दिन के अंदर आवास खाली करने के निर्देश दिए।