{"_id":"5a6e0d374f1c1b7f268b6ea9","slug":"cctv-camera-will-be-placed-in-city-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी आंख की नजर में रहेंगे चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी आंख की नजर में रहेंगे चिकित्सक
हरदाेई
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
एक्स रे विभाग में वायरिंग करते कर्मी। अमर उजाला ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में चिकित्सकों, कर्मचारियों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर रहेगी। अस्पताल प्रशासन ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। इसका लाभ जल्द ही मरीजों और तीमारदारों को मिलेगा।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को अक्सर शिकायत रहती है कि चिकित्सक समय से कक्ष में नहीं मिलते हैं। एक्स रे विभाग सहित विभिन्न विभागों में कर्मचारियों की मनमानी की शिकायतें भी आम हैं। इससे मरीजों और तीमारदारों को असुविधा होती है। इसे रोकने के लिए अस्पताल प्रशासन ने 16 सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी की है। इनमें आठ कैमरे ओपीडी कक्ष में लगाए जाएंगे। इसके अलावा दो कैमरे एक्स रे रूम में लगेंगे। दो कैमरे आपरेशन थियेटर, दो कै मरे आकस्मिक कक्ष, एक कैमरा पैथोलॉजी और एक ब्लड बैंक में लगाया जाएगा। कैमरे का कंट्रोल रूम आकस्मिक कक्ष में बनाया जाएगा। वहीं पर डीबीआर लगाया जाएगा। अस्पताल के महत्वपूर्ण विभागों में सीसीटीवी कैमरे लगने से यहां पर असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगेगा। साथ ही चिकित्सक और कर्मचारी भी समय से उपस्थित रहेंगे। सीएमएस डा. रामवीर सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में 16 कैमरे लगाए जा रहे हैं। बाद में सभी स्थानों पर कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन