{"_id":"592b1baa4f1c1bdf15bdaba8","slug":"cbse-winter-xii-and-eyelid-district-top","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई बारहवीं में शिशिर और पलक जिला टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई बारहवीं में शिशिर और पलक जिला टॉप
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 29 May 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
लड़कियों में जिला टॉप करने वाली पलक अवस्थी को मिठाई खिलाती मां कंचन और पिता युगुल अवस्थी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सीबीएसई बारहवीं में शहर के सेंट जेम्स स्कूल के शिशिर त्रिपाठी ने लड़कों में जिला टॉप किया है, जबकि लड़कियों में गुरु रामराय स्कूल की पलक अवस्थी पहले स्थान पर रहीं। शिशिर ने 95.6 और पलक ने 94.2 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। जवाहर नवोदय स्कूल के फैजान अहमद लड़कों और सेंट जेम्स स्कूल की सुनिधि गुप्ता लड़कियों में दूसरे स्थान पर रहीं। फैजान ने 94.2 और सुनिधि ने 92.6 अंक फीसदी अंक अर्जित किए।
विज्ञापन
सीबीएसई बारहवीं का रिजल्ट रविवार दोपहर करीब 12 बजे घोषित कर दिया गया। सेंट जेम्स स्कूल के शिशिर त्रिपाठी 95.6 फीसदी अंक अर्जित कर जिले में पहले स्थान पर रहे। उन्हें 500 में 478 नंबर मिले हैं। लड़कियों में 94.2 फीसदी अंक लेकर गुरु रामराय स्कूल की पलक अवस्थी अव्वल रहीं। उन्होंने 500 में 471 अंक मिले।
विज्ञापन
जवाहर नवोदय स्कूल पिहानी के छात्र फैजान अहमद लड़कों में जिले में दूसरे नंबर पर रहे। उन्होंने 500 में 471 (94.2 फीसदी) अंक अर्जित किए। सेंट जेम्स स्कूल की सुनिधि गुप्ता 92.6 अंक लेकर लड़कियों में दूसरे नंबर पर रहीं। जिला टॉप करने वाले शिशिर ने केमेस्ट्री में 98 और गणित, फिजिक्स, अंग्रेजी, कंप्यूटर में 95-95 फीसदी अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
सेंट जेम्स के प्रत्यूष श्रीवास्तव ने 94 फीसदी अंक प्राप्त कर लड़कों में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। महर्षि विद्या मंदिर की संध्या राजवंशी ने 92 फीसदी अंक लेकर लड़कियों में तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कार्यालय में स्टेनो एसके वर्मा के पुत्र प्रखर वर्मा ने 91 फीसदी अंक अर्जित किए।