{"_id":"088cfb995bfae219741b15a5f1e6ab77","slug":"cbi-records-explored-nrhm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने खंगाले एनआरएचएम के अभिलेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई ने खंगाले एनआरएचएम के अभिलेख
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
Updated Sun, 06 Dec 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआरएचएम घोटाले की जांच को तीन सदस्यीय सीबीआई की टीम शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंची। टीम के सदस्यों ने जिला अस्पताल के अलावा माधौगंज स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर अभिलेखों को जांच की। साथ ही लाभार्थियों के बारे में स्वास्थ्य कर्मियों से जानकारी ली।
एनआरएचएम घोटाले में जिला भी शामिल है। इसकी जांच सीबीआई कर रही है। इससे पूर्व भी सीबीआई की टीम आकर अभिलेखों की जांच पड़ताल कर चुकी है। शनिवार को सीबीआई टीम के सदस्यों ने जिला अस्पताल में जननी सुरक्षा योजना सहित वर्ष 2005 से 2011 तक जिले में संचालित योजनाओ के विषय में जांच पड़ताल की।
इसके बाद टीम स्वास्थ्य केंद्र माधौगंज गई। जहां पर उन्हाेंने मल्लावां व बिलग्राम की आशा को बुलवाया। इसके साथ ही एंबुलेंस से जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को बुलाया गया। जिनसे टीम के सदस्यों ने जानकारी ली। इसके साथ ही आशा और स्वास्थ्य कर्मियों से भी योजनाओं के विषय में जानकारी ली।
विज्ञापन
पूरे दिन टीम के सदस्य स्वास्थ्य केंद्र पर रहे और अलग अलग सभी से पूछताछ की। इसके बाद देर शाम टीम के सदस्य फिर जिला मुख्यालय आ गए और वहां पर सीएमओ से मिल कर अभिलेखों की जांच पड़ताल की। विभाग में सीबीआई के टीम के आने से हड़कंप मचा हुआ। विभागीय सूत्रों की मानें तो टीम जिले में दो तीन दिन रुककर जांच पड़ताल करेगी। सीएमओ डा. आरपी रावत ने बताया कि टीम के सदस्य योजनाओं के संबंध में जांच पड़ताल कर रहे है। उनको पूरा सहयोग दिया जा रहा है।