फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   CBC investigation will start in Kachhauna CHC after two years

Hardoi News: दो साल बाद कछौना सीएचसी में शुरू होगी सीबीसी जांच

Sat, 02 Dec 2023 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
CBC investigation will start in Kachhauna CHC after two years
हरदोई। कछौना क्षेत्र के बाशिंदों के लिए राहत भरी खबर है। यहां की सीएचसी में पिछले दो वर्ष से बंद सीबीसी जांच अब आसानी से हो सकेगी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद सीएमओ ने सीबीसी मशीन में इस्तेमाल होने वाले रिजेंट की व्यवस्था करा दी है। सीबीसी मशीन की टेस्टिंग भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

29 नवंबर के अंक में अमर उजाला ने सीएचसी में सीबीसी जांच न होने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। पड़ताल में पता चला था कि दो साल से रिजेंट न होने के कारण यहां जांचें नहीं हो पा रही हैं। लैब टेक्नीशियन ने तो यहां तक दावा किया था कि दो वर्ष में कम से कम 50 पत्र लिखकर रिजेंट की मांग की गई, लेकिन उपलब्ध नहीं कराया गया।
विज्ञापन

इसी तरह हरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी रिजेंट के अभाव में सीबीसी मशीन शोपीस बनकर रह गई थी। सीएमओ डा. रोहताश कुमार ने बताया था कि उन्हें रिजेंट सीएचसी पर न होने की जानकारी नहीं थी। दो दिन में व्यवस्था करा दी जाएगी। बहरहाल राहत भरी बात यह है कि दो साल के लंबे अंतराल के बाद रिजेंट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में पहुंचा दिया गया है और यहां टेस्टिंग भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी के लैब टेक्नीशियन विकास सिंह ने बताया कि रिजेंट आ गया है और मशीन की टेस्टिंग की जा रही है। एक दो दिन में यहां सभी जांचें शुरू हो जाएंगी। हरियावां सीएचसी के अधीक्षक डाॅ. राजीव रंजन ने बताया कि सीएमएडी स्टोर से सीबीसी मशीन का मॉडल नंबर पूछा गया है। यहां भी रिजेंट की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed