फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cattle smuggling trucks and DCM seized, will be auctioned

Hardoi News: गोवंश तस्करी वाले ट्रक और डीसीएम जब्त, नीलामी होगी

Fri, 31 Mar 2023 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Cattle smuggling trucks and DCM seized, will be auctioned
हरदोई। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गोवंश तस्करी में पकड़े गए ट्रक और डीसीएम की नीलामी होगी। डीएम ने यह आदेश न्यायालय में पुलिस और सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) की रिपोर्ट पर दिया है।
विज्ञापन

थाना सुरसा पुलिस की ओर से गोवंश को वध के लिए ट्रक पर लोड करते समय पकड़ गया था। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी ने बचाव में हमला किया था। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट धारा 307 सहित गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया था। यह ट्रक रामपुर जनपद के थाना व कस्बा टांडा के मकान नंबर-17 निवासी हबीबुर्रहमान है। हबीबुर्रहमान ने नोटिस ने जवाब में ट्रक को आलू लेने के लिए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

डीएम ने ट्रक को जब्त करते हुए सदर एसडीएम को नीलामी के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे ही कोतवाली कछौना पुलिस की ओर से 10 गोवंशों को वध के लिए ले जाते समय डीसीएम को पकड़ा गया था। डीएम ने प्रकरण की सुनवाई करते हुए राजपुर जनपद की सदर तहसील के थाना शहजादनगर के चमरावां निवासी कालिया के डीसीएम को जब्त करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed