{"_id":"58fe44d94f1c1b9228c0c4fd","slug":"cash-not-exempted-from-atms-distressed-customers","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से नहीं निकला कैश, परेशान रहे ग्राहक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम से नहीं निकला कैश, परेशान रहे ग्राहक
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Tue, 25 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के एटीएम का गिरा शटर
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। आरबीआई से सोमवार को बैंकों को कैश नहीं मिल पाया है। इसके चलते शहर के अधिकतर एटीएम के शटर डाउन रहे। इससे परेशान लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम पर दौड़ लगाते रहे।
विज्ञापन
पुलिस लाइन के सामने एसबीआई शाखा के एटीएम में कैश नहीं था। कुछ देर एटीएम खुला रहा इसके बाद शटर डाउन कर दिया गया। यही हाल सिनेमा चौराहा पर लगे एसबीआई के एटीएम का भी था।
विज्ञापन
यहां पर भी कैश नहीं था। सिनेमा रोड के एचडीएफसी बैंक के एटीएम का भी शटर बंद था। यहां आए लोग कैश का इंतजार करते दिखाई दिए। लोग एटीएम का शटर बंद होने पर झाकते दिखाई दिए।
विज्ञापन
सुधीर, राजेश, मुकेश सिंह ने बताया कि शहर में लगे एसबीआई के किसी भी एटीएम से कैश नहीं निकल रहा है। अधिकतर एटीएम के शटर डाउन है।
उधर एसर्बीआई के मुख्य शाखा प्रबंधक राकेश चंद्रा ने बताया कि आरबीआई को डिमांड भेजी गई थी, लेकिन सोमवार को आरबीआई से कैश नहीं मिला था। इसके चलते एटीएम में कैश नहीं डाला जा सका है।
बैंक हेडक्वार्टर के अधिकारियों ने बैंक अधिकारियां को पत्र भेजकर कैशलेस को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। साथ ही 30 अप्रैल तक सभी बैंक खातों को आधार से लिंक कराने के निर्देश दिए गए हैं।
एलडीएम नवीन चंद्रा ने बताया कि आरबीआई और बैंक हेडक्वाटर के अधिकारियों की ओर से लगातार पत्र भेजे जा रहे है कि बैंक खातों को आधार से जोड़ा जाए और लोगों को कैशलेस व्यवस्था से जोड़ा जाए।
उन्होंने बताया कि इसको लेकर सभी बैंक अधिकारी प्रयासरत है। बैंक खातों को आधार से लिंक कराने का काम चल रहा है। उन्होंने बैंक खाताधारकों से कहा है कि वह अपने अपने खातों को 30 अप्रैल तक आधार से लिंक करा लें, अन्यथा उनके खातों से लेनदेन प्रभावित हो सकता है।
उन्होंने कैश की समस्या के बारे में बताया कि आरबीआई से 12 दिन से बैंक को पैसा नहीं मिला है। इसके चलते दिक्कत हो रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग अपने अपने खातों को आधार और मोबाइल नंबर से जोड़े। इसके बाद उनका मोबाइल ही उनका बैंक बन जाएगा। वह कैशलेस लेनदेन कर सकेंगे।