{"_id":"5ddad11d8ebc3e54bd18b44b","slug":"cash-and-jwellery-theft-from-je-house-hardoi-news-knp527959461","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवर अभियंता के बंद मकान से चोरों ने नगदी जेवर उड़़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवर अभियंता के बंद मकान से चोरों ने नगदी जेवर उड़़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम। आरईएस विभाग के अवर अभियंता के बंद मकान को शनिवार रात चोरों ने निशाना बनाया। मकान की खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर नगदी और जेवरात समेट ले गए। रविवार को वापस आने पर पीड़ित को जानकारी हुई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बिलग्राम कस्बे के सांडी मार्ग निवासी अरुणेश रावत पुत्र दुलारे प्रसाद कन्नौज में आरईएस विभाग में अवर अभियंता हैं। उनकी पत्नी बच्चों के साथ घर में रहती है। अरुणेश ने बताया कि उसके भतीजे की शादी थी। शनिवार को वह घर बंद कर शादी में शामिल होने परिवार के साथ शहर गया था। इसी दौरान रात में चोरों ने बंद मकान में धावा बोल दिया।
खिड़की तोड़कर चोर मकान के अंदर पहुंचे। चोरों ने कमरे के ताले तोड़कर अलमारी में रखे 1 लाख 85 हजार रुपये व जेवर चुरा लिए। रविवार सुबह घर आए परिजनों को कमरे का गेट खुला और खिड़की टूटी मिली तो उनके होश उड़ गए। सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।