फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cash and jewelery worth Rs 6 lakh stolen from a locked house in Shahabad

Hardoi News: शाहाबाद में बंद मकान से छह लाख रुपये के नकदी-जेवर चोरी

Mon, 08 Jul 2024 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery worth Rs 6 lakh stolen from a locked house in Shahabad
शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला भुड़िया में बंद मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। एक लाख रुपये और तकरीबन पांच लाख रुपये के जेवर चोरों ने चोरी कर लिए। घटना से इलाके में खलबली मच गई। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर नमूने जुटाए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला भुड़िया निवासी अजीत शुक्ला अपना निजी वाहन बुकिंग पर चलाते हैं। शनिवार को वह बुकिंग लेकर लखीमपुर खीरी के जंगबहादुरगंज गए थे। उनकी पत्नी विजय लक्ष्मी अस्वस्थ होने के कारण पिछले कुछ दिनों से अपने मायके परेली गांव में है। मकान पर ताला पड़ा था। शनिवार रात किसी समय चोर मकान के मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। कमरे में रखी अलमारी को खोलकर लॉकर में रखे एक लाख रुपये, सोने का हार, मांगबेंदी, झाले, दो जोड़ी कुंडल, पांच अंगूठी, चांदी के दो बिछुआ चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

रविवार सुबह पड़ोसी सोनी गुप्ता ने अजीत का घर खुला देखकर उसे फोन किया तो अजीत ने बताया कि वह अभी वापस नहीं आया है। चोरी की आशंका होने पर सोनी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे में सारा सामान बिखरा मिला। इसी बीच अजीत भी घर पहुंच गया। अजीत ने पुलिस को घटना की तहरीर दी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जल्द ही घटना का खुलासा करने के निर्देश शाहाबाद कोतवाल को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed