{"_id":"6609eb54cc7d3b5b1f02bba7","slug":"case-registered-for-theft-of-tractor-trolley-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-112617-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रैक्टर ट्रॉली लूटे जाने का मामला चोरी में दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रैक्टर ट्रॉली लूटे जाने का मामला चोरी में दर्ज
Mon, 01 Apr 2024 04:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
पाली (हरदोई)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत रूपापुर चीनी मिल गेट के पास किसान और उसके रिश्तेदारों को पीटकर ट्रैक्टर ट्रॉली लूटे जाने के मामले में पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। घटना का खुलासा करने के लिए भी पुलिस ने दो टीमें लगाई हैं।
फर्रुखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र के गड़ैया किराचन निवासी अजय शुक्रवार रात चाचा गयालाल के ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना लेकर रूपापुर चीनी मिल आए थे। साथ में उनका भतीजा रवी और भांजा गौतम भी थे। अजय के मुताबिक देर रात गन्ने की तौल होने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली से वह लोग रूपापुर मिल के बाहर आ गए थे।
मिल के गेट के पास ही ट्रैक्टर ट्रॉली में तीनों सो रहे थे। इसी दौरान सात आठ बदमाशों ने मार पीटकर ट्रैक्टर ट्रॉली लूट ली थी। शनिवार को ही पीड़ित ने थाने में तहरीर दी थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। रविवार को पुलिस ने चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक एके राय ने बताया मामला लूट का नहीं है। तहरीर के आधार पर छिनैती और चोरी का मामला प्रतीत होता है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।