{"_id":"580662fd4f1c1b716b703ad9","slug":"car-riders-groom-save-balbal-tanker-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":" टैंकर की टक्कर से कार सवार दूल्हा बाल-बाल बचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर की टक्कर से कार सवार दूल्हा बाल-बाल बचा
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Tue, 18 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला(ब्यूरो) । हरदोई-पीलीभीत से लखनऊ जा रही बारातियों की कार में मंगलवार देर रात टैंकर ने टक्कर मार दी। जिससे कार पूरी तरह क्ष्तिग्रस्त हो गई। हालांकि दूल्हा व परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। टैंकर चालक टैंकर लेकर भाग गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पीलीभीत के दौलतपुर पट्टी गांव निवासी पन्ने के पुत्र अशरफ की बारात लखनऊ जा रही थी। पन्ने मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मी बताए गए हैं। संडीला कोतवाली के लखनऊ रोड पर पराग डेरी के पास दूल्हे की कार में सामने से टैंकर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार में दूल्हा अशरफ , पिता पन्ने सहित चार लोग बैठे थे। हादसे में यह लोग बाल-बाल बच गए। टैंकर मौका पाकर फरार हो गया। सूचना पर मय फोर्स कोतवाल डीपी सिंह वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने कार को सड़क से हटवाकर किनारे कराया। यह लोग दूसरी कार से रवाना हो गए। कोतवाल ने बताया कि कार क्षतिग्रस्त हुई है लेकिन उसमें सवार बच गए हैं