फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Car rammed into parked dumper, young man going to give interview dies

Hardoi News: खड़े डंपर में घुसी कार, साक्षात्कार देने जा रहे युवक की मौत

Thu, 08 Aug 2024 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Car rammed into parked dumper, young man going to give interview dies
कछौना (हरदोई)। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कछौना कोतवाली क्षेत्र में रैसो के पास सड़क किनारे खड़े डंपर से कार टकरा गई। घटना में कार चला रहे रायबरेली निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि कार सवार चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

रायबरेली जनपद के सरेदी थाना क्षेत्र के सथरा रामपुर निवासी अतुल कुमार (28) हरदोई में एक मॉल में साक्षात्कार देने के लिए बुधवार रात कार से निकले थे। बृहस्पतिवार सुबह साक्षात्कार होना था। अतुल के साथ कार में दोस्त लखनऊ के इंदिरानगर निवासी नितेश कुमार सिंह (30) और सत्यम सिंह (31), तेलीबाग निवासी विवेक तिवारी (28) भी थे। लखनऊ के दुबग्गा में कछौना निवासी शकील (26) को भी इन लोगों ने कछौना तक के लिए लिफ्ट दी थी।
विज्ञापन

बुधवार देर रात रैसो के पास सड़क किनारे खड़े डंपर से कार टकरा गई। घटना में अतुल कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। यहां घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में राहत मिलने पर सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed