फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Car hits bike riding couple, husband dies

Hardoi News: कार ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पति की मौत

Thu, 23 May 2024 10:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
Car hits bike riding couple, husband dies
बेनीगंज। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में प्रतापनगर-संडीला मार्ग पर बाइक सवार दंपती को किसी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दंपती को सीएचसी कोथावां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पति की मौत हो गई।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के नयागांव देवरिया पश्चिमी निवासी सरजू लाल (40) खेती करता था। बृहस्पतिवार को वह अपनी पत्नी शशि वर्मा (38) के साथ बाइक से बेनीगंज स्थित एक बैंक गया था। बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश होने के कारण बैंक बंद थी। इस पर वह वापस अपने घर जा रहा था। प्रतापनगर-संडीला मार्ग पर भोला धर्मकांटा के पास किसी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

घटना में बाइक सवार दंपती घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची यूपी 112 की पुलिस टीम ने दोनों को सीएचसी कोथावां पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में सरजू की उपचार के दौरान मौत हो गई। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि शव मोर्चरी में रखवाया गया है। बेनीगंज कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि घटना संज्ञान में है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed