{"_id":"62697a2b9853a55bf127605e","slug":"car-collision-with-bycicle-and-byke-hardoi-news-knp6936521183","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार तीन साइकिल व एक बाइक से भिड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कार तीन साइकिल व एक बाइक से भिड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां। अनियंत्रित कार ने तीन साइकिलों और एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक साइकिल सवार की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
बुधवार शाम करीब पौने सात बजे गोसवा निवासी रामआसरे (40), वीरेंद्र (38) व माधौगंज थाना क्षेत्र के गांव जलिहापुर निवासी धीरेंद्र (28) अलग-अलग साइकिल से मल्लावां संडीला रोड पर गोसवा नहर पुल की ओर जा रहे थे। गोसवा गांव के निकट सामने से आ रही कार ने तीनों साइकिल सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में धीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक कार लेकर संडीला की ओर भागने लगा।
उसने गोसवा गांव के आगे बीकापुर मोड़ पर बाइक सवार आरिफ (20), उसके भाई मोहम्मद वारिस (18) को भी टक्कर मार दी। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना को देखकर पुलिस को सूचना दी और संडीला की ओर भाग रही कार का पीछा भी किया। कार चालक कार को नयागांव माधौगंज रोड पर बांसा गांव के निकट छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने आरिफ की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर किया है। पुलिस मृतक धीरेंद्र के परिजनों को सूचना देकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि चालक कार छोड़कर भाग गया है। पुलिस भेजकर कार को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।