फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Car collides with bike, one dead, another injured

Hardoi News: कार ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

Thu, 04 Jul 2024 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Car collides with bike, one dead, another injured
हरदोई। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र में खेतुई के पास बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद एसयूवी सड़क किनारे खाई में पलट गई। घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि साथ बैठा अधेड़ घायल हो गया। कार सवारों को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के अहिरोरी गांव निवासी सुशील गुप्ता (31) खेती करते थे। बुधवार शाम वह घरेलू काम से हरदोई आए थे। हरदोई में उन्हें पड़ोसी गांव धन्योरा निवासी रामकिशोर (50) मिल गए। सुशील ने गांव वापस जाते समय उन्हें भी बाइक पर बैठा लिया। देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर खेतुई गांव के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद कार भी सड़क किनारे खाई में पलट गई।
विज्ञापन

घटना में सुशील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राम किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सुशील के परिवार में पत्नी पूनम और तीन बच्चे हैं। देहात कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed