{"_id":"646fa5fd9a74d6fc0e0fbe37","slug":"car-collided-with-e-rickshaw-driver-died-hardoi-news-c-12-1-252536-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चालक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहटा गोकुल। कोतवाली देहात क्षेत्र में असिगांव के पास गुरुवार दोपहर बेकाबू कार ने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। ई-रिक्शा पलट गया और मौके पर ही चालक की मौत हो गई। वहीं चार सवारियां भी चोटिल हुई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया।
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के मंगनपुर निवासी विमलेश (26) ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के मुताबिक आठ माह पहले ही विमलेश ने ई-रिक्शा खरीदा था। गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे विमलेश ई-रिक्शा लेकर हरदोई से बेहटागोकुल की ओर आ रहा था। इसी बीच हरदोई -शाहजहांपुर रोड पर असिगांव के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गया। ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि विमलेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसकी डेढ़ वर्ष पहले सीतापुर जनपद के मिश्रिख निवासी श्वेता के साथ शादी हुई थी। आठ महीने की एक छोटी बेटी है।
विज्ञापन
कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।