{"_id":"62e80e797eca9f217e42ad42","slug":"car-bike-collided-in-kasimpur-area-of-hardoi-three-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: कासिमपुर क्षेत्र में कार-बाइक में भिड़ंत, मोटरसाइकिल सवार तीनों लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: कासिमपुर क्षेत्र में कार-बाइक में भिड़ंत, मोटरसाइकिल सवार तीनों लोगों की मौत
Mon, 01 Aug 2022 11:03 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:03 PM IST
सार
गदियन खेड़ा गांव निवासी रेहान अपने दादा दुबर व परिवार के ही रईस के साथ संडीला की ओर से बाइक से आ रहे थे। इसी दौरान रात करीब 9.45 बजे मल्लावां की ओर से आ रही कार से उनकी बाइक की सामने से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद झाड़ियों में पड़ी बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला-मल्लावां मार्ग पर जारियारी गांव के सामने एक तेज रफ्तार कार और एक बाइक की भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गदियन खेड़ा गांव निवासी रेहान (26) अपने दादा दुबर व परिवार के ही रईस के साथ संडीला की ओर से बाइक से आ रहे थे। इसी दौरान रात करीब 9.45 बजे मल्लावां की ओर से आ रही कार से उनकी बाइक की सामने से टक्कर हो गई। घटना में तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सड़क को जाम कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने शवों का पंचनामा भर दिया है। पुलिस कार सवार के बारे में आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है।