फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Car and truck collided in the procession returning from two dead

बारात से लौट रही कार व ट्रक में भिड़ंत, दो मरे

Sat, 23 Apr 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sat, 23 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Car and truck collided in the procession returning from two dead
क्षतिग्रस्त गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

मल्लावां (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के बिल्हौर-कटरा राजमार्ग पर शुक्रवार की रात बारात से लौट रही कार व ट्रक भिड़ंत में दूल्हे के फूफा व भतीजे की मौत हो गई। छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी भेजा, जहां से चार को जिला अस्पताल व दो को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं ट्रक चालक मौका पाकर वहां से फरार हो गया।

विज्ञापन


माधौैगंज थाना क्षेत्र के गांव सेलापुर निवासी अवध किशोर द्विवेदी के पुत्र सौरभ द्विवेदी की बारात शुक्रवार की शाम मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरुद्दीनपुर में महेश शंकर के घर गई थी। बारात में आए दूल्हे के फूफा अतुल उर्फ बबलू (48) पुत्र ज्ञानेश्वर प्रसाद निवासी नजफगढ़ कोयल बाग कालोनी दिल्ली द्वारचार के बाद रात में ही अपनी आल्टो कार से गांव सेलापुर जा रहे थे।
विज्ञापन


कार में उनके साथ दूल्हे का चचेरा भाई सुमिति द्विवेदी (35), उनका पुत्र प्रशांत उर्फ हर्ष (8), प्रियांशु (9) व हर्षित (10) के अलावा अनिकेत(4) पुत्र प्रदीप, प्रतीक्षा (10) व प्रतीज्ञा (8) पुत्री सुधीर द्विवेदी निवासी गांव सेलापुर व इंद्रेश मिश्रा(45) पुत्र अवधश मिश्रा निवासी बेगमपुर नई दिल्ली भी सवार थे। बिल्हौर-कटरा राजमार्ग पर साईं मोड़ पर पहुंचते ही कार की कानपुर की ओर जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में कार चला रहे अतुल उर्फ बबलू की मौके पर ही मौत हो गई, अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सीओ बिलग्राम बलवंत चौधरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को पीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने प्रशांत उर्फ हर्ष को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल अनिकेत, प्रतीक्षा, हर्षित, इद्रेंश मिश्रा को जिला अस्पताल और सुमित द्विवेदी व प्रियांशु को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। दो लोगों की मौत की खबर सुनते ही विवाह वाले घर में मातम छा गया। जानकारी होने पर लड़की पक्ष की भी शादी की खुशियां काफूर हो गई और वहां चीख पुकार मच गई। आनन फानन में दोनों पक्षों के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने अवध किशोर पुत्र रामसवेक की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed