{"_id":"938a0cb6b7af336a695b2318204aa936","slug":"candidates-voters-will-demand-letter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों को मांग पत्र देंगे मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों को मांग पत्र देंगे मतदाता
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
Updated Tue, 22 Sep 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
चुनाव सुधार संगोष्ठी व युवा संवाद कार्यक्रम का
विज्ञापन
आयोजन मंगलवार को चांऊपुर स्थित सर्वजीत यादव महाविद्यालय में हुआ, जिसमें
वोटरों को अपने प्रत्याशी का चयन करने की अपील की गई। मतदाताओं को अपने
क्षेत्र के प्रत्याशियों को गंाव की समस्या से संबंधित मांगपत्र देने की
बात कही गई।
यूपी इलेक्शन वाच तथा एडीआर के संयुक्त तत्वावधान में हुई गोष्ठी में प्रदेश संयोजक अनिल शर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव में अच्छे व सच्चे प्रत्याशी को चुनें। मतदाता प्रत्याशियों को अपनी ग्राम पंचायत की समस्याओं से संबंधित मांगपत्र जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत के प्रत्याशियों को दें और उनसे अपने रजिस्टर में हस्ताक्षर कराएं।
तब उन्हें वोट देने का वादा करें। भूपेंद्र सिंह यादव ने कहा कि वोटरों को अपने वोट की ताकत को पहचानते हुए सोच समझकर प्रत्याशी को वोट देना चाहिए। बादाम सिंह यादव ने कहा कि मतदाता जब तक जागरूक नहीं होंगे तब तक उपेक्षित रहेंगे। संचालन शशी शेखर दुबे ने किया। इस मौके पर दीपक मिश्रा, महावीर सिंह, आशीष सिंह, सर्वेंद्र सिंह, प्रभाकांत अवस्थी, संजय शुक्ला, संजय गुप्ता आदि मौजूद थे।