{"_id":"66c8ee72f12570f0620671b4","slug":"candidates-spent-the-night-on-the-platform-for-uniform-hardoi-news-c-213-1-hra1001-118731-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वर्दी के लिए अभ्यर्थियों ने प्लेटफार्म पर बिताई रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वर्दी के लिए अभ्यर्थियों ने प्लेटफार्म पर बिताई रात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पुलिस भर्ती की पांच दिवसीय परीक्षा शुक्रवार से शुरु हो गई है। वर्दी के लिए अभ्यर्थियों ने रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे के प्लेटफार्म को ही रात बिताने के लिए अपना ठिकाना बना लिया। बसों और ट्रेनों से दूसरे जनपदों से यहां पहुंचे अभ्यर्थी होटल, धर्मशाला और सरायं आदि को तलाशने में समय गंवाने के बजाय प्लेटफार्म पर साथ लाई गई चादर आदि को बिछाकर अपनी तैयारी में जुट गए।
उप्र पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से यहां पर दूसरे जनपदों के आवेदकों को परीक्षा के लिए आवंटित किया गया है। परीक्षा के लिए प्रशासन की ओर से 11 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर सुबह की पाली में परीक्षा देने के लिए बृहस्पतिवार को ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी जिले में पहुंचने लगे थे। दूसरे जनपदों से आए अभ्यर्थियों में से कुछ ने तो, रिश्तेदारी और कुछ ने परिचितों के यहां रात बिताई जबकि, बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टेशन के प्लेटफार्मों को ही रात बिताने का ठिकाना बना लिया। अभ्यर्थियों में प्लेटफार्म पर रात में रहने और सोने से अधिक चिंता पर परीक्षा में अच्छे अंक लाकर वर्दी पाने के प्रति दिखाई दी।