फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Campaign will run for facilities at petrol pumps

Hardoi News: पेट्रोल पंपों पर सुविधाओं के लिए चलेगा अभियान

Mon, 27 Feb 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 27 Feb 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Campaign will run for facilities at petrol pumps
हरदोई। डीजल-पेट्रोल पंपों पर शौचालय, स्वच्छ पेयजल और फर्स्ट एड बॉक्स की सुविधाएं नाममात्र के लिए ही हैं। पंप संचालकों की ओर से इन सभी की सही से व्यवस्थाएं नहीं की जा रहीं है। विशेष सचिव के निर्देश पर पंपों पर जल्द अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

शासन के विशेष सचिव आरवी सिंह ने विधिक माप विज्ञान विभाग के नियंत्रक सहित सभी जिलाधिकारियों को जारी पत्र में कहा है कि पंप संचालकों की ओर से सुविधाओं की समुचित व्यवस्थाएं नहीं जा रही हैं। उन्होंने कहा है कि महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय भी निर्मित नहीं हैं और पंप संचालकों की ओर की नाममात्र के लिए रखी गई व्यवस्थाएं अधिकांश स्थानों पर प्रयोग करने लायक स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि इस संबंध में उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप अनुभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों के माध्यम से अभियान चलाकर सभी डीजल-पेट्रोल पंपों पर इन व्यवस्थाओं को जुटाया जाए। शौचालयों को हमेशा साफ-सुथरा रखने के लिए सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। पंप पर इसके साइनेज भी लगवाए जाएं। डीम ने बताया कि जल्द अभियान चलाकर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...ये सुविधाएं होनी चाहिए पंप पर
पंपों पर स्थापित शौचालयों को अब स्वच्छ भारत मिशन से जोड़ दिया गया। इसके तहत आमजन के लिए भी प्रयोग में लाए जाने की व्यवस्था दी गई है। पंप पर आने वाले वाहनों के चालकों, यात्रियों के इन व्यवस्थाओं के साथ ही वाहनों के टायरों में हवा डलवाए जाने का भी इंतजाम होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed