फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Campaign proved the reality of school buses

अभियान चलाकर परखी स्कूल बसों की हकीकत

Wed, 04 May 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Wed, 04 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Campaign proved the reality of school buses
बस चेक करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। स्कूली बसों की बुधवार को अभियान चलाकर जांच की गई। सीओ यातायात जितेंद्र गिरी के नेतृत्व में शहर के कई चौराहों पर बसों को रोक  कर चालक व हेल्पर के लाइसेंस व प्रपत्र जांचे गए। अभिभावक संघ द्वारा निजी शैक्षणिक संस्थानों में संचालित स्कूली वाहनों के मानकों को लेकर उठाए जा रहे सवालिया निशान को संज्ञान में लेते हुए बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


अभियान के दौरान लखनऊ चुंगी, सोल्जर बोर्ड चौराहा व नुमाइश चौराहा से होकर गुजर रही बसों को रोककर जांच कराई गई। चेकिंग में स्कूलों में संचालित हो रही बसों के प्रपत्र, चालक का लाइसेंस व वाहनों के संबंध में तय मानकों को परखा गया। अभियान में कुल सात बसों की जांच की गई। सीओ बघौली व प्रभारी यातायात जितेंद्र गिरी के मुताबिक जांच के दौरान स्कू ली बसें तय मानकों के अनुरूप मिलीं, प्रपत्र व चालक के लाइसेंस भी देखे गए थे। सभी कुछ तय मानकों के अनुरूप मिला। उन्होंने बताया कि कुछ बसों में लगाए गए गए हेल्पर कम उम्र के प्रतीत हुए थे।
विज्ञापन


इस पर उनके प्रपत्र मंगाए गए, जिनमें वह बालिग थे। उन्होंने बताया कि सुबह व दोपहर बाद स्कूलों में छुट्टी होने पर प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे निपटने के लिए इन स्थानों पर अतिरिक्त यातायात कर्मियों को सुबह के समय व छुट्टी होने के समय में तैनात किया जायेगा। अभियान में यातायात प्रभारी दीनदयाल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed