{"_id":"572a3c894f1c1b51795cd5f6","slug":"campaign-proved-the-reality-of-school-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान चलाकर परखी स्कूल बसों की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान चलाकर परखी स्कूल बसों की हकीकत
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Wed, 04 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
बस चेक करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। स्कूली बसों की बुधवार को अभियान चलाकर जांच की गई। सीओ यातायात जितेंद्र गिरी के नेतृत्व में शहर के कई चौराहों पर बसों को रोक कर चालक व हेल्पर के लाइसेंस व प्रपत्र जांचे गए। अभिभावक संघ द्वारा निजी शैक्षणिक संस्थानों में संचालित स्कूली वाहनों के मानकों को लेकर उठाए जा रहे सवालिया निशान को संज्ञान में लेते हुए बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
अभियान के दौरान लखनऊ चुंगी, सोल्जर बोर्ड चौराहा व नुमाइश चौराहा से होकर गुजर रही बसों को रोककर जांच कराई गई। चेकिंग में स्कूलों में संचालित हो रही बसों के प्रपत्र, चालक का लाइसेंस व वाहनों के संबंध में तय मानकों को परखा गया। अभियान में कुल सात बसों की जांच की गई। सीओ बघौली व प्रभारी यातायात जितेंद्र गिरी के मुताबिक जांच के दौरान स्कू ली बसें तय मानकों के अनुरूप मिलीं, प्रपत्र व चालक के लाइसेंस भी देखे गए थे। सभी कुछ तय मानकों के अनुरूप मिला। उन्होंने बताया कि कुछ बसों में लगाए गए गए हेल्पर कम उम्र के प्रतीत हुए थे।
विज्ञापन
इस पर उनके प्रपत्र मंगाए गए, जिनमें वह बालिग थे। उन्होंने बताया कि सुबह व दोपहर बाद स्कूलों में छुट्टी होने पर प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे निपटने के लिए इन स्थानों पर अतिरिक्त यातायात कर्मियों को सुबह के समय व छुट्टी होने के समय में तैनात किया जायेगा। अभियान में यातायात प्रभारी दीनदयाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन