{"_id":"61c9fff9d6171f13003181dc","slug":"byke-riders-looted-egg-trader-hardoi-news-knp672060720","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचों के दम पर अंडा व्यापारी से 1.53 लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचों के दम पर अंडा व्यापारी से 1.53 लाख की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली (हरदोई)। तीन बाइकों पर सवार छह नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर अंडा व्यापारी से करीब 1.53 लाख रुपये लूट लिए। शाम के वक्त हुई घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की भी जांच की। पुलिस का कहना है कि तहरीर लेकर बदमाशों की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।
शाहबाद निवासी अंडा व्यापारी मुकीम हुसैन ने पुलिस को बताया कि वे शाहबाद, पाली समेत आसपास के इलाकों में दुकानदारों को अंडा सप्लाई करते हैं। बताया कि सोमवार की शाम के वक्त वे भाई तौफीक व कलीम के साथ तगादा वसूलकर लोडर से शाहबाद अपने घर की ओर लौट रहे थे। पाली शाहबाद मार्ग पर पीछे से तीन बाइकों से आए छह नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक करके उनकी लोडर रोकी। इसके बाद दो बदमाशों ने उन तीनों भाइयों के तमंचे सटा दिए। बदमाशों ने पूरी रकम छीन ली।
विरोध करने पर बदमाशों ने उन लोगों को गोली मारने की धमकी दी और तमंचे लहराते हुए बदमाश भाग निकले। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर वाहन चेकिंग भी की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। मुकीम ने पुलिस को बताया कि सभी बदमाशों के चेहरे ढके थे। लूटी गई रकम एक लाख 52 हजार 900 रुपये है। थाना प्रभारी संदीप सिंह के मुताबिक अंडा कारोबारी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल इतना पता चला है कि बदमाशों की बाइकों पर नंबर नहीं थे।